21 सितंबर के लॉन्च से पहले, Xiaomi Redmi Note 13 Pro को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी अगले हफ्ते Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ 5G को लॉन्च करेगी।
पिछले हफ्ते, गीकबेंच पर Redmi Note 13 Pro+ की सूची मिल गई थी, और अब प्रो वेरिएंट भी दिखाई दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की भी खुलासा कर दी है। Xiaomi ने घोषणा की है कि Redmi Note 13 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट होगा।
Redmi Note 13 Pro की विशेषताएं
- Redmi Note 13 ने Geekbench पर 1,012 सिंगल-कोर और 2,943 मल्टी-स्कोर पॉइंट्स प्राप्त किए हैं।
- Redmi Note 13 Pro+ दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 7200 Ultra स्मार्टफोन होने की पुष्टि की गई है।
- कंपनी ने हाल ही में Weibo हैंडल पर आगामी स्मार्टफोन की विशेषताओं का टीज किया है।
- Redmi Note 13 Pro में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AMOLED डिस्प्ले की भी पुष्टि की गई है।
- फोन में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, और 144Hz रिफ्रेश रेट भी हो सकता है।
- Redmi Note 13 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5120mAh की बैटरी होगी और Redmi Note 13 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी होगी।
Redmi Note 13 Pro की स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन।
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और Adreno 710 GPU।
- रैम और स्टोरेज: 6GB/8GB/12GB/16GB रैम और 128GB/256GB/512GB/1TB स्टोरेज वैरिएंट्स।
- सॉफ्टवेयर: Android 13
- प्राइमरी कैमरा: 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर।
- सेल्फी कैमरा: 16MP
- बैटरी: 5,120mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग।